Hot News

वियतनाम से पर्यटन सीजन का पहला विमान 14 को आयेगा गया, दिल्ली जाना भी होगा अब आसान

Bodhgaya: बोधगया. बोधगया के पर्यटन सीजन के दौरान थाईलैंड , म्यांमार व भूटान से यात्री विमानों की आवाजाही जारी है. वहीं, इस पर्यटन सीजन में वियतनाम से पहला चार्टर्ड विमान बौद्ध यात्रियों को लेकर 14 फरवरी को गया एयरपोर्ट आयेगा. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि एक चार्टर्ड विमान 14 फरवरी को व दूसरा 16 फरवरी को और तीसरा चार्टर्ड फ्लाइट 19 फरवरी को गया एयरपोर्ट पर आयेगा. 14 फरवरी को आने वाले यात्री 16 फरवरी को वापस जाएंगे और 16 फरवरी को आने वाले 19 फरवरी को आने वाले फ्लाइट से वापस वियतनाम के हनोई एयरपोर्ट तक जाएंगे.

एयर इंडिया फिर शुरू करेगा विमान सेवा

अपने नये रूप में एयर इंडिया का विमान गया से दिल्ली के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है. फिलहाल गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी जो कि मार्च के मध्य से प्रारंभ होने की संभावना है. जल्द ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी जायेगी. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि एयर इंडिया के संबंधित पदाधिकारी गया एयरपोर्ट पर विमान सेवा शुरू करने को लेकर की जानेवाली असेसमेंट का काम पूरा कर चुके हैं और उम्मीद है कि मार्च के मध्य से गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू कर दी जायेगी.

जल्द शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

उन्होंने बताया कि फिलहाल शेड्यूल तय नहीं किया गया है कि कितने बजे और सप्ताह में कितने दिन विमान आवाजाही करेगा, लेकिन जल्द शेड्यूल भी प्राप्त हो जायेगा. टिकटों की बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है. उल्लेखनीय है कि फिलहाल गया से दिल्ली और गया से कोलकाता के लिए इंडिगो के विमान उड़ान भर रहे हैं. पहले एयर इंडिया के विमान गया से दिल्ली और गया से कोलकाता के लिए सेवाएं दिया करते थे. अब दो-दो विमानन कंपनियों के गया से दिल्ली की सेवा बहाल होने से यात्रियों को किराये में भी रियायत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा

The post वियतनाम से पर्यटन सीजन का पहला विमान 14 को आयेगा गया, दिल्ली जाना भी होगा अब आसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top