नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा आयोजित सी बी सी एस सेमेस्टर 2, सत्र 2024 -28 कला, वाणिज्य एवं विज्ञान का परीक्षा केंद्र एस एम आर सी के कॉलेज, समस्तीपुर में संत कबीर कॉलेज समस्तीपुर एवं ग्रामीण प्रतिष्ठान संस्था बिरौली, समस्तीपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
परीक्षा का सफल संचालन प्रधानाचार्य/ केंद्राधीक्षक डॉ देवेंद्र नारायण निराला के नेतृत्व में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में दिनांक 15/09/2052 ई० को संपन्न हुआ।परीक्षा विभाग से जुड़े परीक्षा नियंत्रक डा० भरत कुमार शाह, सह परीक्षा नियंत्रक प्रो० अशोक कुमार, कार्यालय सहायक मनोज कुमार ‘निराला’, राज कुमार एवं विनोद की भूमिका परीक्षा संचालन में शत् प्रतिशत रहा।डा० शहनाज प्रवीण एवं डा० सुरेन्द्र कुमार राय का कुशल प्रबंधन में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी समर्पित भाव से परीक्षा संचालन में अहम भूमिका निभाया इस पवित्र कार्य में सहयोग हेतु सभी कर्मियों के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक ने आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित किया।