Hot News

पत्थर खनिज से संबंधित डीएसआर शीघ्र तैयार करने का निर्देश

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने पत्थर खनिज से संबंधित जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (डीएसआर) शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी मामला लंबित न रहे. उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन पट्टा हेतु आवेदन पत्र की सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद संचिका को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए. उपायुक्त ने बताया कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक मॉनसून सत्र में एनजीटी के निर्देशानुसार नदी तल से बालू का उठाव व परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है. उन्होंने खान निरीक्षकों को सतत निगरानी रखने और किसी भी परिस्थिति में अवैध बालू उठाव व परिवहन रोकने का निर्देश दिया. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई तथा अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर सघन अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया. जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्क्रीनिंग समिति द्वारा की गयी स्थलीय जांच के आलोक में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करें. उपायुक्त ने कहा कि सील की गयी क्रशर इकाइयों द्वारा यदि नियमों का पूर्ण पालन किया जाता है तो अधोहस्ताक्षरी से आदेश प्राप्त कर सीलमुक्त की प्रक्रिया की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पत्थर खनिज से संबंधित डीएसआर शीघ्र तैयार करने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top