Hot News

झटपट कर लें Apply, क्लर्क और पीओ बनने का आज आखिरी मौका 

IBPS Clerk PO Registration Last Date: आईबीपीएस (IBPS) की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क और पीओ के पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली गई थी. आज यानी कि 28 सितंबर 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,294 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऐसे उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आज ही आवेदन कर लें. देर करने पर सिस्टम स्लो या सर्वर डाउन होने की संभावना रहती है. इस परीक्षा के माध्यम से ग्रामीण बैंकों में बड़ी संख्या में भर्ती होगी.

मालूम हो कि IBPS क्लर्क और पीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है. बढ़ी हुई तारीख के साथ कैंडिडेट्स 28 सितंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. वहीं आज के बाद किए गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

IBPS Clerk PO Post Details: कितने पदों पर भर्ती होगी?

  • ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) – 8,022 पद
  • ऑफिसर स्केल-I (PO) – 3,928 पद
  • ऑफिसर स्केल-II और III (विशेषज्ञ व वरिष्ठ पद) – 1,344 पद

IBPS Clerk PO Important Details: महत्वपूर्ण डेट्स

  • आवेदन की शुरुआत : 1 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 28 सितंबर 2025 (आज)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 28 सितंबर 2025
  • प्रीलिम्स परीक्षा : नवंबर 2025 (संभावित)

IBPS Clerk PO Age Limit: आयु सीमा 

  • ऑफिस असिस्टेंट -18-28 वर्ष 
  • ऑफिसर स्केल I- 18-30 वर्ष 
  • ऑफिसर स्केल I- 21-32 वर्ष 
  • ऑफिसर स्केल I- 21-40 वर्ष 

IBPS Clerk PO Selection Process: जानिए चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू (ऑफिसर पदों के लिए) में शामिल होना होगा. वहीं ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए केवल प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें- वाह! बढ़ गई STET की लास्ट डेट, एग्जाम और रिजल्ट को लेकर जानें जरूरी बातें

The post झटपट कर लें Apply, क्लर्क और पीओ बनने का आज आखिरी मौका  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top