Ghatshila By Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड में एक सीट पर होने वाले उपचुनाव की भी घोषणा हो गयी है. चुनाव आयोग ने कोल्हान के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह चुनाव 11 नवंबर को होगा. रिजल्ट 14 नवंबर को जारी होगा. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी.
चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना
घाटशिला (ST) विधानसभा सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 है. नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर 2025 को होगी. 22 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे. 11 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. 14 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन तय हो जायेगा कि घाटशिला का नया विधायक कौन बनेगा.
घाटशिला उपचुनाव और मतदाता का ब्योरा
| आयु | मतदाता संख्या |
|---|---|
| 18-19 वर्ष | 16,178 |
| 20-29 वर्ष | 61,378 |
| 30-39 वर्ष | 69,650 |
| 40-49 वर्ष | 45,732 |
| 50-59 वर्ष | 33,422 |
| 60-69 वर्ष | 20,158 |
| 70-79 वर्ष | 7,567 |
| 80-89 वर्ष | 1,545 |
| 90-99 वर्ष | 190 |
| 100+ वर्ष | 3 |
झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025
- कुल मतदाता : 2,55,823
- पुरुष मतदाता : 1,24,899 (1,585 अधिक, 1.29 प्रतिशत वृद्धि)
- स्त्री मतदाता : 1,30,921 (2,871 अधिक, 2.24 प्रतिशत वृद्धि)
- थर्ड जेंडर वोटर : 03 (कोई परिवर्तन नहीं)
- 18-19 वर्ष के मतदाता की संख्या में 21.57 प्रतिशत की वृद्धि
- 16,178 हुई दिव्यांगों की संख्या, पहले से 87 अधिक
इसे भी पढ़ें
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक
The post 11 नवंबर को होगा घाटशिला उपचुनाव, जानें कब आएंगे नतीजे appeared first on Naya Vichar.

