Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: शशांक खेतान की रोमांटिक ड्रामा, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. ओपनिंग डे पर तो मूवी ने ठीक ठाक कमाई की, लेकिन वीकडेज शुरू होते ही इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. कन्नड़ फिल्म कातांरा चैप्टर 1 से रोमांटिक ड्रामा को जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं छठे दिन मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने छठे दिन कमाए इतने करोड़
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने छठे दिन हिंदुस्तान में 12 बजे तक 0.13 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 33.13 करोड़ हो गया. वहीं इसके साथ रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1- 9.25 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2- 5.5 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3- 7.5 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4- 7.75 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5- 3 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6- 0.13 करोड़
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 33.13 करोड़
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में
शशांक खेतान की ओर से निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जौहर की ओर से निर्मित, इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, अक्षय ओबेरॉय, मनीष पॉल और अभिनव शर्मा जैसे स्टार्स हैं. यह फिल्म सनी (वरुण धवन) की कहानी है, जिसका दिल तब टूट जाता है जब उसकी गर्लफ्रेंड अनन्या (सान्या मल्होत्रा) फैमिली दबाव में आकर अमीर विक्रम (रोहित सराफ) से शादी करने के लिए राजी हो जाती है. इधर विक्रम, तुलसी (जान्हवी कपूर) को छोड़ देता है. अपने टूटे दिलों को संभालते हुए, सनी और तुलसी साथ आते हैं, लेकिन वक्त के साथ उन्हें एक दूसरे से ही प्यार हो जाता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 5 महीने के लीप के बाद ऐसे शुरू होगी अरमान-अभीरा की नयी कहानी, कॉलेज रोमांस होगा शुरू
The post Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: पास या फेल, छठे दिन वरुण धवन की फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.