Hot News

नवंबर में आ सकता है CA फाउंडेशन इंटर और फाइनल का रिजल्ट, जानें कहां करें चेक

ICAI Result September 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए का रिजल्ट जारी होने वाला है. हालांकि, रिजल्ट की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन अनुमान है कि नवंबर महीने के पहले हफ्ते में सीए फाउंडेशन, इंटर और इंटर का रिजल्ट जारी हो सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाकर स्कोरकार्ड (ICAI Result 2025) चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पिन की जरूरत होगी.

How to Check ICAI Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?

– रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाना होगा.
– वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाना होगा.
– अगले पेज पर ICAI Result of CA Foundation, Inter, Final Result पर क्लिक करें.
– इसके बाद Check Results पर क्लिक करना होगा.
– अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा.
– लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
– रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

When CA Foundation September Exam Held: कब हुई थी फाउंडेशन की परीक्षाएं?

सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं सितंबर के तीसरे हफ्ते में हुई थीं. परीक्षा का आयोजन 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को हुआ था.

When CA Inter Final September Exam Held: कब हुई थीं इंटर और फाइनल की परीक्षाएं?

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए इंटर की परीक्षाएं 4 सितंबर से 15 सितंबर 2025 के बीच हुई थीं. इसके अलावा फाइनल की परीक्षाएं 3 सितंबर से 14 सितंबर तक हुई थीं.

What is CA Passing Percentage: क्या है सीए में पासिंग मार्क्स?

सीए फाउंडेशन: प्रति पेपर 40% लाना होगा. वहीं, कुल 55% प्रतिशत लाने पर पास होंगे.
सीए इंटरमीडिएट: प्रति पेपर 40% मार्क्स लाने पर पास होंगे. जबकि, कुल 50% मार्क्स पर पास माना जाता है.

यह भी पढ़ें: कोचिंग का झंझट खत्म! BPSC TRE 4 की तैयारी घर पर, बेस्ट हैं ये 5 बुक्स

The post नवंबर में आ सकता है CA फाउंडेशन इंटर और फाइनल का रिजल्ट, जानें कहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top