Hot News

Anupama Maha Twists: अनुपमा को पता चला प्रकाश का काला सच, वह महिलाओं से साथ करता है घिनौना काम, समर ने अनु से कही ये बात

Anupama Maha Twists: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरिल अनुपमा अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो में दर्शक देखते हैं कि सभी लोग प्रकाश का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं. जहां अनु की एक बुजुर्ग स्त्री से मुलाकात होती है. इस बीच, समर अनु से कहता है कि उसकी आत्मा को शांति पाने के लिए एक समाधान की जरूरत है. जब वह पूछती है कि वह किस चीज की बात कर रहा है, तो उसे अचानक एहसास होता है कि समर अब वहां नहीं है. राही भी समर की उपस्थिति देख लेती है और अनुपमा को इसके बारे में बताती है.

प्रकाश, अनुपमा की करता है तारीफ

इसी बीच गांव में फिर अचानक प्रकाश की एंट्री होती है. सभी जयकारे लगाने लगते हैं. इसी बीच बुजुर्ग स्त्री उसके पैर छूने की कोशिश करती है, लेकिन प्रकाश उसे यह कहते हुए रोक देता है कि मां को कभी झुकना नहीं चाहिए. सरिता आदरपूर्वक उनका अभिवादन करती है और डांस रानियों का परिचय कराती है. जब वह अनुपमा का परिचय कराती है, तो प्रकाश स्त्रीओं को सशक्त बनाने और उन्हें उड़ान भरने के लिए पंख देने के लिए उसकी तारीफ करता है. अनु विनम्रतापूर्वक जवाब देती है कि उसने तो उनका मार्गदर्शन किया है.

प्रकाश के बारे में अनुपमा को पता चलता चलता है सनसनीखेज सच

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि, अनुपमा का सामना एक डरी हुई लड़की से होता है, जो उसे तुरंत गांव छोड़ने की चेतावनी देती है. लड़की बताती है कि प्रकाश खतरनाक है और वह लोगों को मारकर चुपके से दफना देता है. वह आगाह करती है कि अनुपमा की बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं. इस बीच, प्रकाश, राही और माही पर कड़ी नजर रखता है. राही उससे लापता लड़कियों के बारे में पूछती है और प्रकाश दावा करता है कि वे दूसरे गांव के लड़कों के साथ भाग गई हैं, लेकिन अनुपमा उसकी बात पर विश्वास करने से इनकार कर देती है. उसे शक है कि सच्चाई कुछ और है और हो सकता है कि लड़कियां उसके अत्याचार से बचने के लिए भागी हों.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने क्रिकेटर केएल राहुल पर किया जादू, कहा- ‘एक बार फिर उसने दिल जीत लिया’

The post Anupama Maha Twists: अनुपमा को पता चला प्रकाश का काला सच, वह स्त्रीओं से साथ करता है घिनौना काम, समर ने अनु से कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top