Heavy Rain: आईएमडी के अनुसार तमिलनाडु में 8 से 12 अक्टूबर, केरल और माहे में 8 से 13 अक्टूबर, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 8 से 11 अक्टूबर तक, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक में 8 से 12 अक्टूबर, रायसीमा में 8 से 11 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है. 30 से 40 की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद की जा रही है.
बिहार, ओडिशा और बंगाल में आंधी-तूफान की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में अगले 3 से 4 दिनों तक, बिहार, झारखंड में 8 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश, तूफान औरत तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है. पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 8 अक्टूबर को बिजली के साथ तूफान की संभावना है.
Recent DWR Radar image [ 15:32 IST ]suggest Moderate Thunderstorm (wind speed 40- 60 KMph) with Lightning and Hail very likely over parts of Central Delhi, South West Delhi, West Delhi, North West Delhi, North Delhi during next few hours. pic.twitter.com/6Aaq5pQ7fp
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 7, 2025
इन राज्यों में 10 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 8 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश, तूफान और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक बिजली के साथ तूफान की संभावना है.
मछुआरों के लिए चेतावनी
मछुआरों को 8 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य और निकटवर्ती उत्तर पश्चिम, पूर्व मध्य सागर में, केरल तट और लक्ष्यद्वीप क्षेत्र में 9 अक्टूबर तक, कर्नाटक तक पर 8 अक्टूबर को, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में 10 से 12 अक्टूबर तक न जाने की सलाह दी गई है.
The post Heavy Rain: 8,9,10,11,12 और 13 अक्टूबर को भयंकर बारिश की संभावना, आंधी-तूफानी की चेतावनी, IMD अलर्ट appeared first on Naya Vichar.