Hot News

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 8: कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में वरुण की फिल्म 8वें दिन हुई हिट या मिस? जान्हवी के नाम बन गया नया रिकॉर्ड

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म की भिड़ंत ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से हुई. कांतारा चैप्टर 1 की तुलना में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. फिल्म की कमाई अब सिंगल डिजिट में आ चुकी है. आइए आपको 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

8वें दिन कितनी कमाई की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये मॉर्निंग के आंकड़े है और शाम तक अपडेट होंगे. जबकि कांतारा चैप्टर 1 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हिंदुस्तान में सभी भाषाओं में की है. दुनियाभर में इसकी कमाई का आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

जानें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टोटल कलेक्शन

  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1- 9.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2- 5.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3- 7.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4- 7.75 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5- 3 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8- 0.03 करोड़ (Early Reports)

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 38.78 करोड़

जान्हवी कपूर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

  • देवारा- 292.71 करोड़
  • धड़क – 73.52 करोड़
  • परम सुंदरी – 54.85 करोड़
  • सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 38.78 करोड़
  • मिस्टर एंड मिसेज माही- 35.14 करोड़

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: मधुर भंडारकर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का किया धांसू रिव्यू, कहा- हिंदुस्तानीय सिनेमा ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा

The post Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 8: कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में वरुण की फिल्म 8वें दिन हुई हिट या मिस? जान्हवी के नाम बन गया नया रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top