Dhanteras 2025: धनतेरस हिंदुस्तान में मनाया जाने वाला एक विशेष त्योहार है. इस पर्व को हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों में धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अमृत के कलश के साथ प्रकट हुए थे. तभी से उनके प्रकट होने की खुशी में इस तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाने लगा.
इस दिन भगवान धनवंतरि के साथ-साथ माता लक्ष्मी और भगवान यमराज की पूजा की जाती है. पूजा के बाद मंत्रों का उच्चारण करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है. कहा जाता है कि मंत्र उच्चारण से नकारात्मक सोच का अंत होता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, मन को शांति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है. इसलिए इस धनतेरस पर नीचे बताए गए विशेष मंत्रों का जाप अवश्य करें.
धनतेरस पूजा मंत्र
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतरये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय।
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥
धन्वंतरि मंत्र (Dhanvantari Mantra)
ॐ धन्वंतरये नमः।
ॐ नमो भगवते धन्वंतरये अमृतकलश हस्ताय सर्व आमय विनाशनाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णवे नमः॥
ऊँ रं रूद्र रोगनाशाय धन्वंतर्ये फट्॥
ॐ वासुदेवाय विद्महे वैद्यराजाय धीमहि तन्नो धन्वंतरी प्रचोदयात्॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे अमृतकलशहस्ताय धीमहि तन्नो धन्वंतरी प्रचोदयात्॥
मां लक्ष्मी के मंत्र (Maa Lakshmi Mantra)
ॐ लक्ष्म्यै नमः।
ॐ धनाय नमः।
ॐ धनाय नमो नमः।
ऊँ ह्रीं त्रिं हुं फट्।
लक्ष्मी नारायण नमः।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः।
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः॥
भगवान कुबेर के मंत्र (Lord Kuber Mantra)
ॐ कुबेराय नमः।
ॐ धनदाय नमः।
ॐ श्रीमते नमः।
ॐ यक्षेशाय नमः।
ॐ गुह्यकेश्वराय नमः।
ॐ निधीशाय नमः।
ॐ कोशलक्ष्मी समाश्रिताय नमः।
ॐ धनलक्ष्मी नित्यवासाय नमः।
ॐ धान्यलक्ष्मीनिवासभुवये नमः।
ॐ अष्टलक्ष्मी सदावासाय नमः॥
यम दीपदान मंत्र (Yama Deep Daan Mantra)
मृत्युनाऽ पाशहस्तेन कालेन भार्या सह।
त्रयोदशीं दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतामिति॥
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: इस साल धनतेरस पर 1 घंटे का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
The post Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, धन से जुड़ी सभी दिक्कतें होंगी दूर appeared first on Naya Vichar.

