Hot News

प्रबंधन के आश्वासन पर रैविमो ने राजधर साइडिंग बंद स्थगित की

पिपरवार. रैयत विस्थापित मोर्चा का सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से घोषित अनिश्चितकालीन राजधर साइडिंग की बंदी प्रबंधन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गयी. सोमवार रात रैविमो कार्यकर्ताओं के साथ प्रबंधन की हुई बैठक में 15 दिनो का समय लिया गया. इसके बाद रैविमो ने मंगलवार को कल्याणपुर बाजारटांड़ में रैयतों के साथ एक बैठक की. जिसमें बताया गया कि प्रबंधन के आग्रह पर बंदी अभी स्थगित की गयी है, आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है. यदि 15 दिनो के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई, तो मोर्चा 16वें दिन से अनिश्चिकालीन बंदी के लिए बाध्य होगा. इस दौरान रैविमो कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर खूब नारेबाजी की. बैठक की अध्यक्षता अर्जुन गंझू ने की व संचालन अनिल राम ने किया. मौके पर इकबाल हुसैन, रामचंद्र उरांव, नागेश्वर गंझू, जानकी महतो, असलम, रंथू गंझू, जसीम, जमशेद, पंकज दास, ललन करमाली, वीरू मुंडा, कैलाश उरांव, सैफुल्लाह, अनिल ठाकुर, बाबूलाल राम, रतन महतो, शनि उरांव, एसपी चौहान, मनोज प्रजापति, राहुल राम, इंद्रजीत उरांव, साजिद, अमर महतो, दिरपाल भगत, मुकेश गंझू, अकल उरांव, अशोक प्रसाद, बोले उरांव, रवींद्र राम, प्रेम कुमार महतो, राजू कुमार सहित 12 गांवों के रैयत शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रबंधन के आश्वासन पर रैविमो ने राजधर साइडिंग बंद स्थगित की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top