बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के धौरी स्थित बदुआ नदी पर बेलहर-संग्रामपुर सीमा स्थित बने डायवर्सन के ध्वस्त हो जाने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगभग तीन वर्ष पूर्व नदी में अवैध बालू खनन के कारण पुल धंस जाने के बाद डायवर्सन बनाया गया था. जिसमें हमेशा कटाव हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है. हालांकि इस पुल के निर्माण के लिए चुनाव के पूर्व ही घोषणा हो गयी थी. लेकिन अबतक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है. वहीं डायवर्सन टूटने की सूचना संबंधित पदाधिकारी को स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों ने दे दी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post धौरी कुमरशार नदी पर बना डायवर्सन टूटा, लोगों को परेशानी appeared first on Naya Vichar.

