Hot News

कार्यालय परिचारी मो मजहरूद्दीन निलंबित

बेतिया. प्रखंड कार्यालय योगापट्टी के कार्यालय परिचारी मोहम्मद मजहरूददीन को लगातार अनधिकृत अनुपस्थिति, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीन आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी, योगापट्टी ने अपने रिपोर्ट में जिला पदाधिकारी को बताया कि मजहरूददीन बिना सूचना के बार-बार अनुपस्थित रहते थे, कार्यालय अवधि में बाहर घूमते पाए गए और सौंपे गए कार्यों को करने से इनकार करते रहे. जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण धर्मेन्द्र कुमार ने इसे प्रशासनी सेवक के अनुचित आचरण मानते हुए बिहार प्रशासनी सेवक नियमावली 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है. साथ ही इनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित करने का आदेश भी दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कार्यालय परिचारी मो मजहरूद्दीन निलंबित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top