Hot News

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी के दिन करें ये 5 शुभ काम, जानिए इसके अद्भुत लाभ

Rama Ekadashi 2025: ये एकादशी कार्तिक महीने की पहली एकादशी होती है. लोग मानते हैं कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं. इस साल रमा एकादशी का व्रत 17 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा.

5 शुभ कार्य और उनके लाभ

  • काली चींटियों को भोजन दें: रमा एकादशी के दिन काली चींटियों को आटा या चीनी देना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से पुराने रुके हुए काम पूरे होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
  • माता लक्ष्मी को भेंट दें: पूजा के दौरान लक्ष्मी माता को कमल का फूल, मखाना, खीर, बताशा और कौड़ी अर्पित करें. कमल का फूल शांति लाता है, मखाना और खीर धन-संपन्नता का प्रतीक हैं, और कौड़ी लक्ष्मी का रूप मानी जाती है.
  •  जरूरतमंदों को दान दें: भोजन, कपड़े या जरूरी चीजें जरूरतमंदों को देने से पुण्य मिलता है और घर में सुख-शांति आती है.
  • सफेद चीजों का दान करें: चावल, दूध, चीनी जैसी सफेद वस्तुएं दान करने से घर में समृद्धि बढ़ती है और परिवार खुशहाल रहता है.
  •  गृह और मंदिर में विशेष भेंट: मंदिर में भगवान विष्णु को पीले वस्त्र और सफेद मिठाई चढ़ाएं. इसके अलावा पीले कपड़े, मुरली, तुलसी का पौधा, मौसमी फल या कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान करना भी शुभ माना जाता है.

रमा एकादशी कब है?

रमा एकादशी 2025 में 17 अक्टूबर को पड़ रही है.

रमा एकादशी का व्रत क्यों रखा जाता है?

इस व्रत को रखने से घर में सुख-शांति, समृद्धि आती है और पुराने रुके हुए काम पूरे होते है.

रमा एकादशी पर कौन सी चीजें दान करनी शुभ होती हैं?

भोजन, कपड़े, चावल, दूध, चीनी, मौसमी फल, और जरूरतमंदों की जरूरी वस्तुएं.

ये भी पढ़ें: Rama Ekadashi 2025: कब मनाई जाएगी रमा एकादशी, 16, 17 या 18 अक्तूबर, जानें सही डेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी के दिन करें ये 5 शुभ काम, जानिए इसके अद्भुत लाभ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top