Hot News

सिंगबोंगा मैराथन सांस्कृतिक चेतना और अनुशासन का प्रतीक है: पद्मश्री अशोक भगत

नीमा कुमारी व अनुराय उरांव पहले स्थान पर रहे तसवीर-16 लेट-11 मंच पर बैठे अतिथि वरीय संवाददाता, लातेहार विकास हिंदुस्तानी के तत्वावधान मे सिंगबोंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ नेतरहाट से हुई. सिंगबोंगा मैराथन दौड़ में नेतरहाट से प्रारंभ होकर जतरा ताना भगत स्मारक चिंगरी (बिशुनपुर गुमला) तक लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय की गयी. यह आयोजन युवा कौशल विकास महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया था. जिसमें जिले से काफी संख्या मे युवाओं और छात्राओं ने भाग लेकर अदम्य साहस, ऊर्जा और एकता का परिचय दिया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि यह मैराथन युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी को सशक्त करेगी. आने वाले समय में यही युवा देश के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभायेंगे. विकास हिंदुस्तानी के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि सिंगबोंगा मैराथन केवल स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि यह झारखंड की सांस्कृतिक चेतना और अनुशासन का प्रतीक है. यह हमें संघर्ष, सामूहिकता और आत्मनिर्भरता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे जीवन में लक्ष्य तय कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें. नेतरहाट विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष पाठक ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना का विकास करते हैं. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स हमें अनुशासित और समर्पित बनाता है, जो जीवन की हर दिशा में सफलता की कुंजी है. बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर नीमा कुमारी (कुगाव, गुमला), द्वितीय स्थान पर ऊषा कुमारी (चिपरी, बिशुनपुर) और तृतीय स्थान रूपा कुमारी (मंजीरा, बिशुनपुर) रही. जबकि बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनुराय उरांव (ओरया, बिशुनपुर), द्वितीय स्थान अमर उरांव (कुलकूपी, पुसो) और तृतीय स्थान रामबिलास पासवान (सेन्हा, लोहरदगा) रहे. मैराथन के बाद सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. उक्त कार्यक्रम धनंजय कश्यम के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सिंगबोंगा मैराथन सांस्कृतिक चेतना और अनुशासन का प्रतीक है: पद्मश्री अशोक भगत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top