Hot News

एनएच-27 पर फेरीवाले व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट आने से मौत

गोपालगंज. एनएच-27 पर बंजारी बाइपास के पास गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के माधोपुर गवनही गांव के निवासी शिवचंद शर्मा के पुत्र शंभु शर्मा के रूप में की गयी है. वह गोपालगंज में फेरी लगाकर जीवनयापन करता था. स्थानीय लोगों के अनुसार, शंभु शर्मा रोज की तरह गुरुवार की सुबह फेरी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-27 के बंजारी बाइपास पर अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल में मौत हो गयी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने शाव को उठाकर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किये और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके. इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया .पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एनएच-27 पर फेरीवाले व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट आने से मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top