Hot News

अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों व वार्डों में लगा सरकार आपके द्वार का कैंप

साहिबगंज. जिले में 21 नवंबर से चलने वाले सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न पंचायत एवं वार्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बरहेट प्रखंड के पंचकठिया संथाली, बरहेट बाजार, पंचकठिया बाजार व बरहेट संथाली दक्षिणी पंचायत, बोरियो प्रखंड के बोरियो बाजार, बीचपुरा, जेटके कुम्हरजोरी व पोआल पंचायत, पतना प्रखंड के शिवा पहाड़ व धरमपुर पंचायत, मंडरो प्रखंड के खैरवा व सिमड़ा पंचायत, बरहरवा प्रखंड के विशनपुर, हस्तीपाड़ा, कालू, महाराजपुर व बटाईल पंचायत, राजमहल प्रखंड के पश्चिम जामनगर, पश्चिम नारायणपुर, गदाय महाराजपुर दियारा व लालमाटी पंचायत, तालझारी प्रखंड के मसकलैया व वृंदावन पंचायत, उधवा प्रखंड के उत्तर पलाागाछी, सूतियारपाड़ा, उत्तर सरफराजगंज, पश्चिमी उधवा दियारा व पश्चिम उधवा पंचायत. साहिबगंज प्रखंड के रामपुर व मखमलपुर उत्तर पंचायत, साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 15, 16, 25, 26, 27, 28 विवाह भवन स्टेडियम के सामने, साहिबगंज में शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में आम लोगों ने विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन किया. पात्र लाभुकों को विभिन्न प्रशासनी योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण, स्वीकृत लाभ, प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज प्रदान किए गए. इस दौरान जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों व वार्डों में लगा प्रशासन आपके द्वार का कैंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top