Hot News

Shani Margi 2025: शनि हुए मार्गी, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क, रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का ग्रह कहा जाता है. उनकी चाल बेहद धीमी होती है और एक राशि से दूसरी राशि में पहुंचने में लगभग ढाई साल लग जाते हैं. यही कारण है कि जब शनि वक्री या मार्गी होते हैं, तो उसका असर केवल व्यक्ति के जीवन पर नहीं बल्कि देश-दुनिया की परिस्थितियों पर भी देखने को मिलता है.

शनि हो गए मार्गी

28 नवंबर 2025 से शनि मार्गी हो गए हैं और यह प्रभाव जुलाई 2026 तक रहेगा. शनि के सीधा होते ही लोगों को अचानक जिम्मेदारियों का दबाव, अधूरे कामों का बोझ और आर्थिक फैसलों की गंभीरता महसूस होने लगती है. कई लोगों को वह काम भी निपटाने पड़ते हैं जिन्हें अब तक टालते आ रहे थे. इस अवधि में जहां कुछ राशियों को राहत मिलेगी, वहीं तीन राशियों को थोड़ा अधिक सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा.

मेष राशि: काम और खर्च दोनों पर बढ़ेगा दबाव

  • शनि के मार्गी होते ही मेष राशि के लिए काम का भार अचानक बढ़ सकता है. पुराने, अधूरे या टाले हुए काम फिर सामने आ खड़े होंगे. जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है.
  • आर्थिक मामलों में जरा सी गलती भी नुकसान करा सकती है, इसलिए इस समय बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी है.
  • महत्वपूर्ण कामों को टालने की आदत छोड़ दें, वरना स्थितियां उलझ सकती हैं.

कुंभ राशि: रिश्तों और फैसलों में संभलकर चलें

  • कुंभ राशि वालों के लिए यह अवधि मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकती है. रिश्तों में गलतफहमी, दूरी या विवाद बढ़ सकते हैं. करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले अटक भी सकते हैं.
  • किसी के भरोसे बड़े फैसले न लें और बोलचाल में संयम रखें.
  • जिस बात से अब तक बचते रहे हैं, वही अब सामने आ सकती है. इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाना जरूरी होगा.

यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल

मीन राशि: जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा

शनि का मार्गी होना जीवन में नई चुनौतियां, जिम्मेदारियां और अवसर लेकर आता है. धैर्य, मेहनत और संतुलित सोच इस समय आपका सबसे बड़ा हथियार बनेंगे. जितना शांत रहेंगे, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

The post Shani Margi 2025: शनि हुए मार्गी, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क, रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top