Hot News

Patna: भगिनी की शादी में गए मामा हुए कंगाल, चोरों ने उड़ाई सवा करोड़ की संपत्ति

Patna: संजय कुमार: भगिनी की शादी में जाना दानापुर के राज पाल यादव को महंगा पड़ गया. शुक्रवार रात चोरों ने थाने के  नया टोला निवासी राज पाल के बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर आराम से दो घंटे में दो कमरे को खंगाला दिया. चोरों ने कमरे के गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे 20 लाख  नगद रुपए और एक करोड़ से अधिक के जेवरात समेत कीमती सामान  पर हाथ साफ कर दिया. घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में तीन चोरों की तस्वीरें कैद हुई है.  

photo of the incident site
घटनास्थल की फोटो

भगिनी की शादी में मनेर गया था परिवार 

इस संबंध मे राज पाल यादव  ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. लिखित आवेदन में राज पाल यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर बंद कर पूरे परिवार के साथ रागिनी की शादी में मनेर गये थे. शादी समारोह से देर रात करीब ढाई बजे घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा था और जब पहली मंजिल पर गए तो देखा कि दो बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने दो बक्से, दो गोदरेज के आलमारी को लोहे से तोड़ दिया था. 

जमीन बेचकर घर में रखे थे पैसे 

जमीन बेचकर गोदरेज में रखे 20 लाख नगद रुपए और बक्सा और गोदरेज में रखे सोने के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर आराम से लेकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की सूचना देने के बाद चार बजे सुबह पुलिस पहुंची और छानबीन कर चली गई. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत सिटी एसपी से किया तो पुलिस टीम पुनः पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू किया गया है. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने बरामद किए चोरी में इस्तेमाल हथियार 

पुलिस ने घटनास्थल से चोरों का एक शॉल, एक लोहे के रॉड, दो छोलनी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे खंगाला गया तो तीन चोरों जाते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि गृहस्वामी राज पाल यादव के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर चोरों के छुटे शॉल के निशानदेही पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: बिहार में टूट जाएगा कांग्रेस और RJD का महागठबंधन! दिल्ली से पटना तक एक दूसरे पर हमलावर हैं नेता 

The post Patna: भगिनी की शादी में गए मामा हुए कंगाल, चोरों ने उड़ाई सवा करोड़ की संपत्ति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top