Cyclone Ditwah: चक्रवात ने शनिवार को तटीय क्षेत्रों और कावेरी डेल्टा जिलों में भारी तबाही मचाई है. तेज हवा और भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी. एहतियात के तौर पर पर्यटकों को पंबन द्वीप के दक्षिण-पूर्वी सिरे पर स्थित धनुषकोडी की यात्रा न करने की सलाह दी गई है.
#WATCH | Puducherry | High tides, strong winds and rainfall hit the coastal areas of the Union Territory as cyclone Ditwah moves closer. pic.twitter.com/vR7Le3CPit
— ANI (@ANI) November 29, 2025
तमिलनाडु के इन इलाकों में हुई भारी बारिश
तंजावुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुविदैमरुदुर, कुंभकोणम, पापनासम, तिरुवैयारु, पट्टुकोट्टई, कुड्डालोर और चेन्नई के कुछ इलाकों सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. बारिश के कारण संवेदनशील जिलों के प्रशासन को दिन भर के लिए स्कूल बंद करने का आदेश देना पड़ा. रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिलों में तेज हवा और बारिश हो रही है. समुद्र में हाई टाइड आने लगे हैं.
8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान दितवाह
हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, श्रीलंका के तटीय क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान दितवाह पिछले छह घंटों के दौरान आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा रहा है.
The post Cyclone Ditwah: चक्रवात दितवाह से भारी तबाही की संभावना, तमिलनाडु सहित इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.