Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार अंकुश राजा की आवाज में गाया गया गाना ‘सड़िया करिया’ इन दिनों यूट्यूब पर तूफान मचा रहा है. आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर लगभग 11 महीने पहले रिलीज हुए इस रोमांटिक गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब तक इसे 250 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
अंकुश राजा- अनीशा पांडे की जोड़ी ने लगाया चार चांद
गाने की सफलता का सबसे बड़ा कारण अंकुश राजा और अनीशा पांडे की ऑन-स्क्रीन जोड़ी है. गांव की छवि, रंग-बिरंगे सेट और सिनेमैटिक खूबसूरती ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है. अंकुश की स्टाइलिश अदा और मुस्कान, वहीं अनीशा की मासूमियत और एक्सप्रेशंस गाने में जान डाल रहे हैं.
गाने के पीछे के लोग
गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है. रोमांटिक फ्लेवर और दिल को छू लेने वाले बोल दर्शकों के दिल में लंबे समय तक जगह बना रहे हैं. अंकुश राजा और करिश्मा कक्कड़ की आवाज ने इस गाने को और यादगार बना दिया है.
सोशल मीडिया पर छा रहा अंकुश का जादू
सोशल मीडिया पर भी यह गाना लगातार चर्चा में है. फैंस इसे रील्स और शॉर्ट वीडियो में शेयर कर रहे हैं और इसकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह गाना साबित करता है कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अंकुश राजा अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद सबसे बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं.
‘सड़िया करिया’ दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में तेजी से शामिल हो गया है और इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं. यह गाना दर्शाता है कि भोजपुरी सॉन्ग अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और फैंस की दुनिया में भी तहलका मचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sunny Leone Bhojpuri Song: लाल-पीली साड़ी में छाईं सनी लियोनी, ‘लड़की दीवानी’ में नीलकमल के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, 100M से ज्यादा व्यूज
The post Bhojpuri Song: अंकुश राजा का ‘सड़िया करिया’ यूट्यूब पर मचा रहा तहलका, 250 मिलियन व्यूज पार appeared first on Naya Vichar.