Hot News

Viral Video: सुनील ग्रोवर ने की कपिल देव की एक्टिंग, हंसते-हंसते विराट कोहली की पेट में हुआ दर्द

Viral Video: विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे सितारें जब मैदान के बाहर भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में होते हैं तो वह सुर्खियों में रहते हैं. इस बार कोहली के साथ सुनील ग्रोवर की एक कॉमेडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है. सुनील ग्रोवर की कॉमेडी एक अलग ही लेवल की होती है. वह कई बार कुछ मशहूर हस्तियों के मेकअप में उनकी नकल उतारते नजर आते हैं. इस बार ग्रोवर ने विराट कोहली के सामने हिंदुस्तान को पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले महान कपिल देव की नकल उतारी. ग्रोवर की एक्टिंग देख और उनकी बातें सुन कोहली जोर-जोर से हंसने लगे. Virat Kohli gets stomach ache by laughing on Sunil Grover comedy

हंसते-हंसते कोहली ने पकड़ा अपना पेट

सुनील ग्रोवर ने रन मशीन कोहली को इतना हंसाया कि उन्होंने अपना पेट पकड़ लिया और उनके चेहरे पर कुछ दर्द के भाव भी दिखने लगे. सुनील ग्रोवर ने महान कपिल देव की नकल उतारकर सबको हैरान कर दिया. विराट कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए. विराट कोहली की मौजूदगी वाले इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक क्लिप में सुनील कपिल देव स्टाइल में विराट की दाढ़ी को लेकर मजाक करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं, ‘पहली बार मैं इतने करीब से आपकी दाढ़ी देख रहा हूं. जो आपने कलाईयों का इस्तमाल करके अपनी दाढ़ी बनाई है. ये जो मूंछ और दाढ़ी के बीच में जो गैप है और ऑफ साइड से जो बाउंस आ रहा है.’

ग्रोवर की बातें सुनकर विराट कोहली हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए. एक और क्लिप में, विराट अपनी पसलियां पकड़कर जोर से हंसते हैं. कार्यक्रम के होस्ट मजाक में सुनील से कहते हैं कि आराम से रहो और उन्हें याद दिलाते हैं कि विराट के अगले दो दिन बाद मैच स्पोर्ट्सना है. सुनील अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. अपने हास्य के साथ-साथ, उन्होंने हिंदुस्तान, सनफ्लावर और तांडव जैसे प्रोजेक्ट्स में दमदार अभिनय कौशल का भी प्रदर्शन किया है. अभिनेता को आखिरी बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 3 में देखा गया था.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम में विराट कोहली

दूसरी ओर, विराट कोहली इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त हैं. सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 आई और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. अब ये दोनों धाकड़ खिलाड़ी केवल वनडे इंटरनेशनल में ही मैदान पर दिखते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे दौरे पर भी दोनों टीम का हिस्सा थे, जहां रोहित ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता, हालांकि हिंदुस्तान वह सीरीज 1-2 से हार गया. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज दोनों की एक और परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें…

रांची वनडे में कितने नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे कप्तान केएल राहुल, खुद किया खुलासा

क्या रांची वनडे मैच देखने स्टेडियम जाएंगे एमएस धोनी, जानें कप्तान केएल राहुल ने क्या कहा

The post Viral Video: सुनील ग्रोवर ने की कपिल देव की एक्टिंग, हंसते-हंसते विराट कोहली की पेट में हुआ दर्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top