Hot News

Kerala samajam model school annual sports day celebration: चैरिटी हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

जमशेदपुर. केरला समाजम मॉडल स्कूल की 32वीं वार्षिक स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को टेल्को स्थित सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता में चैरिटी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. पीस हाउस उपविजेता बना. चैरिटी हाउस को बेस्ट मार्च पास्ट के खिताब से नवाजा गया. बालक वर्ग में अस्मित शेखर व बालिका वर्ग में खुशी को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया. प्रतियोगिता के दौरान कराटे व योगा पर आधारित ड्रिल को प्रस्तुत करते हुए छात्रों ने सबों का मनमोह लिया. प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी मौजूद थे. स्पेशल बच्चों को कैरम व शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया. पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल की प्राचार्या नंदनी शुक्ला व सभी शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Kerala samajam model school annual sports day celebration: चैरिटी हाउस बना ओवरऑल चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top