Hot News

दो दिवसीय जिला युवा उत्सव पारितोषिक वितरण समारोह के साथ संपन्न

 इस उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा उत्सव 2025 समापन शुक्रवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया । इस आयोजन में युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शहर का कर्पूरी सभागार दो दिनों तक युवा ऊर्जा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। इस उत्सव ने जिले के उभरते प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने का अद्भुत मंच प्रदान किया।

उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और टीमों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर मौजूद गणमान्य लोगों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक झलकियों ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार, शिक्षिका साधना कुमारी और मोनिका कुमारी की सुरीली प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया। निर्णायक मंडली की सदस्य मीनू कुमारी ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया और कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में कला-संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिला युवा उत्सव का सफल आयोजन संभव हो पाया हैं। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय एवं सौरव कुमार ने अत्यंत कुशलता, गरिमा और प्रभावशाली शैली में किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। यह दो दिवसीय उत्सव समस्तीपुर के युवाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता का जीवंत प्रमाण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top