Hot News

Ambedkar Jayanti Speech for Kids: बाबा आंबेडकर की जयंती पर 3 छोटे भाषण, झट से हो जाएगा याद

Ambedkar Jayanti Speech for Kids: आज हम एक ऐसे महान व्यक्ति को याद करेंगे, जिन्होंने न केवल कानून और संविधान को आकार दिया, बल्कि समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों की नींव मजबूती से रखी. हम बात कर रहे हैं, बाबा साहेब आंबेडकर की. आंबेडकर दलित, मजदूर, स्त्रीएं और वंचित वर्गों के हक के लिए आवाज उठाते थे. उन्होंने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया. उनका जीवन, उनके विचार और संघर्ष हमें प्रेरित करता है. 

Ambedkar Jayanti Speech for Kids: भाषण 1

आज हम बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करते हैं, जिन्होंने समाज में बराबरी और न्याय की लड़ाई लड़ी. उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो इंसान की किस्मत बदल सकती है. उनका जीवन संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनके संविधान ने हर नागरिक को अधिकार और अवसर दिए. आज का दिन हमें याद दिलाता है कि अगर हम एक बेहतर और समतामूलक हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं, तो बाबा साहेब के विचारों को अपने व्यवहार में लाना होगा.

Ambedkar Jayanti Speech for Kids In Hindi: भाषण 3

आज बाबा साहेब आंबेडकर को याद करते हुए हम उनके महान योगदान को याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा था, “मैं उस धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाए.” यह विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. उन्होंने समाज में जागरूकता पैदा की, लोगों को अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की हिम्मत दी. उनकी सोच आधुनिक हिंदुस्तान की नींव है. हमें उनके सपने के हिंदुस्तान एक समतामूलक, शिक्षित और जागरूक राष्ट्र, को पूरा करने के लिए मिलकर काम करना होगा. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

The post Ambedkar Jayanti Speech for Kids: बाबा आंबेडकर की जयंती पर 3 छोटे भाषण, झट से हो जाएगा याद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top