Hot News

SIR in Bengal : एसआईआर में बाधा डालने वालों की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट सख्त

SIR in Bengal : सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में बीएलओ को धमकाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में बाधा उत्पन्न करने के मामले को गंभीरता से लिया. कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची के एसआईआर कार्य में विभिन्न राज्य प्रशासनों द्वारा सहयोग न करने को गंभीरता से लेने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों में एसआईआर के काम में ‘बाधा’ डाले जाने पर निर्वाचन आयोग से कहा कि सहयोग की कमी और बीएलओ को धमकाने के मामले हमारे संज्ञान में लाएं. हम आदेश पारित करेंगे. आयोग ने राज्यों में एसआईआर कार्य में ‘बाधा’ आने पर कोर्ट में कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो पुलिस को प्रतिनियुक्ति पर तैनात करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : SIR Process : BLO के आने पर यदि मतदाता घर पर नहीं मिला तो क्या होगा? जानें इसका जवाब

मामलों से निपटने के लिए सभी संवैधानिक शक्तियां हैं आयोग के पास

निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसके पास एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ और अन्य अधिकारियों को धमकाए जाने के मामलों से निपटने के लिए सभी संवैधानिक शक्तियां हैं. कोर्ट ने कुछ राज्य प्रशासनों द्वारा सहयोग न करने पर आयोग से कहा कि स्थिति से निपटें अन्यथा अराजकता फैल जाएगी.

The post SIR in Bengal : एसआईआर में बाधा डालने वालों की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट सख्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top