Vande Mataram : राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के अन्य नेताओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने ही वंदे मातरम् को एक नारा बनाया था. आपकी पार्टी का इतिहास रहा है कि आप स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के गीतों के खिलाफ रहे हैं.
Speaking in Rajya Sabha in debate on ‘Vande Mataram’, LoP Mallikarjun Kharge says,”…Congress did the work of making ‘Vande Mataram’ a slogan during the freedom struggle…Your history is that you were always against the freedom struggle and patriotic songs…” pic.twitter.com/DfpjESopaF
— ANI (@ANI) December 9, 2025
यह भी पढ़ें : Vande Mataram : कुछ लोग सोचते हैं कि चर्चा बंगाल चुनाव के कारण हो रही है, राज्यसभा में देखें क्या बोले अमित शाह
खरगे ने कहा कि जब महात्मा गांधी ने 1921 में असहयोग आंदोलन शुरू किया, तब कांग्रेस के लाखों स्वतंत्रता सेनानी ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते हुए जेल गए. उस समय आप कहां थे? आप तो अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे.

The post Vande Mataram : आप तो अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे, राज्यसभा में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे appeared first on Naya Vichar.

