Hot News

Easy Christmas Cake Recipe: ओवन की नहीं पड़ेगी जरूरत, क्रिसमस पर बनाएं आसानी से ये स्पेशल केक 

Easy Christmas Cake Recipe: क्रिसमस आते ही घर में तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं. कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है इस दिन कई लोग घर पर केक बनाते हैं. ऐसे में आप भी इस क्रिसमस अपने घर में केक बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. अगर आपको केक बनाना नहीं आता और आप पहली बार केक बनाने जा रहे हैं तो इस आसान केक की रेसिपी से आप घर पर स्पंजी केक बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से आसानी से केक बनाने की रेसिपी. 

क्रिसमस केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा – 1 कप
  • पिसी हुई चीनी – आधा कप
  • दूध – 1 कप
  • तेल / पिघला हुआ मक्खन – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, किशमिश, बादाम, टूटी-फ्रूटी) – आधा चम्मच 
  • कोको पाउडर – 2 छोटे चम्मच
  • दालचीनी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – एक चुटकी

क्रिसमस केक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप गैस पर मोटी तली वाली कड़ाही रखें. इसके बाद आप नीचे नमक डालें. अब आप इसके ढक्कन लगाकर 10 मिनट धीमी आंच पर प्री-हीट करें. 
  • अब एक बाउल में चीनी और तेल अच्छे से मिक्स करें, फिर आप दूध और वनीला डालें. अब आप दूसरी कटोरी में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर और नमक डालकर छान लें. इसके बाद आप सूखी सामग्री को गीली सामग्री में मिलाएं. 
  • अब आप ड्राई फ्रूट डालकर इसे हल्के हाथ से मिक्स कर लें. अब आप केक टिन/स्टील की कटोरी में तेल लगाकर केक का तैयार हुआ बैटर डालें. 
  • इसे कड़ाही के अंदर जाली पर रखें और ढक्कन बंद कर दें. इसे धीमी आंच पर 40 मिनट के लिए पकाएं और लास्ट में आप टूथपिक डालकर चेक करें और साफ निकले तो केक बनकर तैयार है. 
  • तैयार हुए केक के ऊपर आप सजावट के लिए कोई भी चॉकलेट डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Eggless Christmas Plum Cake Recipe: बिना अंडे और बिना ओवन के मिनटों में बनाएं सॉफ्ट प्लम केक

यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas: क्रिसमस पर फ्रेंड्स को दें ऐसा तोहफा जिसे देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, जानें खास गिफ्ट आइडियाज

The post Easy Christmas Cake Recipe: ओवन की नहीं पड़ेगी जरूरत, क्रिसमस पर बनाएं आसानी से ये स्पेशल केक  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top