Hot News

10,050mAh की बड़ी बैटरी वाले OnePlus Pad Go 2 टैबलेट की सेल शुरू, मिलेंगे कई AI-बेस्ड फीचर्स

OnePlus Pad Go 2 Sale Starts: चाइनीज टेक कंपनी OnePlus ने बुधवार को हिंदुस्तान में अपने नये स्मार्टफोन OnePlus 15R के साथ नया OnePlus Pad Go 2 टैबलेट भी लॉन्च कर दिया है. Pad Go 2 टैबलेट की सेल आज से हिंदुस्तान में शुरू भी हो गई है. यह Lavender Drift और Shadow Black कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. यह नया एंड्रॉयड टैबलेट कंपनी के Pad Go टैबलेट का अपग्रेडेड वर्जन है. साथ ही कंपनी का यह पहला टैबलेट है, जिसमें Stylo (स्टाइलस) सपोर्ट दिया गया है. Pad Go 2 टैबलेट को खासतौर पर स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए अच्छा टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके लिए ये नया ऑप्शन अच्छा है.

OnePlus Pad Go 2 की कीमत

OnePlus के ऑफिशियल साइट के अलावा कंपनी का ये नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 सेल के लिए ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर उपलब्ध है. इस टैबलेट में दो वेरिएंट्स 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शन मिलेंगे. कीमत कि बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट 8GB+128GB (सिर्फ Wi-Fi) की कीमत 25,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB+256GB (सिर्फ Wi-Fi) की कीमत 28,999 रुपये है. हालांकि, Wi-Fi और 5G कनेक्टिविटी के साथ 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. वहीं, इसके साथ आने वाले OnePlus Pad Go 2 Stylo की कीमत 3,999 रुपये है. इसके अलावा, कंपनी Axis क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का लिमिटेड-टाइम डिस्काउंट दे रही है, जिससे आप बेस मॉडल को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

OnePlus Pad Go 2 Price
वनपल्स पैड गो की कीमत

OnePlus Pad Go 2 स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: OnePlus Pad Go 2 में 12.1-इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,980×2,800 पिक्सल है. स्क्रीन Dolby Vision सपोर्ट, 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 284ppi पिक्सल डेंसिटी और 88.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 98% DCI-P3 कलर गैमट कवरेज देती है, जिससे विज़ुअल एक्सपीरियंस काफी शानदार मिलेगा.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए OnePlus Pad Go 2 में 4nm MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR5x RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा. वहीं, बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है. इसके साथ ही इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं. जैसे AI Writer, AI Recorder और AI Reflection Eraser, जो प्रोडक्टिविटी और कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाते हैं.

कैमरा: इस टैबलेट के बैक पैनल में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 8MP का कैमरा दिया गया है.

बैटरी: पावर के लिए इस टैबलेट में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए OnePlus Pad Go 2 में 5G सपोर्ट मिलेगा.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15R Launch: 7400mAh बैटरी और Snapdragon चिप वाले मॉडल की जानिए कीमत

यह भी पढ़ें: OnePlus 15 Review: शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी… लेकिन क्या यह 2025 का असली फ्लैगशिप है?

The post 10,050mAh की बड़ी बैटरी वाले OnePlus Pad Go 2 टैबलेट की सेल शुरू, मिलेंगे कई AI-बेस्ड फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top