Hot News

शिल्पा शिंदे ने 10 साल बाद की वापसी, सेट पर स्वागत और टेंशन पर किया खुलासा

Shilpa Shinde: टीवी की दुनिया में पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ पिछले 10 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आया है. अब यह शो ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ के नाम से एक नई कहानी के साथ लौट रहा है. इस नई कहानी में अंगूरी भाभी के आइकॉनिक किरदार में शिल्पा शिंदे फिर से नजर आने वाली हैं. उनके लौटने के बाद शो के पुराने फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई.

10 साल बाद वापसी का फैसला

बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ने के लगभग एक दशक बाद वापसी का फैसला किया. उनके जाने के बाद शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाया था. हाल ही में शिल्पा ने बाॅम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इस शो में लौटेंगी. उन्होंने कहा, “मेरे जाने के बाद बहुत गलतफहमियां हुई थीं. समय के साथ रिश्ते बदले और मुझे लगता है कि यह किस्मत थी. झगड़े तो परिवारों में ही होते हैं. एक बार जब मैंने हां कह दिया, तो मैंने काम और रिएक्शन के बारे में ज्यादा नहीं सोचा. मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है.”

सेट पर स्वागत और माहौल

शिल्पा ने बताया कि वापसी से पहले उन्होंने सोचा था कि माहौल थोड़ा तनावपूर्ण होगा. लेकिन सेट पर उनके आने के बाद टीम ने उनका शानदार स्वागत किया. उन्होंने कहा, “मेरे जाने के बाद कई गलतफहमियां हुई थीं और मुझे लगा था कि कुछ कड़वाहट अभी भी बाकी होगी. लेकिन इसके बजाय, सब लोग मेरे कमरे में मुझसे मिलने आए और मुझे बहुत अच्छे से वेलकम किया.”

अंगूरी भाभी के किरदार को लेकर चिंता

शिल्पा शिंदे ने अपनी एकमात्र टेंशन के बारे में भी खुलकर बताया. उनका कहना है कि अगर मेकर्स किरदार में थोड़ा सा भी बदलाव करेंगे तो शो का मजा नहीं आएगा. शिल्पा कहती हैं, “अंगूरी में ज्यादा शिल्पा शिंदे नहीं दिखनी चाहिए. ऑडियंस बहुत समझदार है और उनकी सोच को बदलना आसान नहीं है. मुझे सिर्फ यही टेंशन है कि लोग मुझमें फिर से वही अंगूरी देखें. हम डेफिनेटली बेहतर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसका असली रूप वैसा ही रहना चाहिए.”

शिल्पा शिंदे की वापसी से फैंस में खुशी

शिल्पा शिंदे की वापसी न केवल फैंस के लिए सरप्राइज है, बल्कि यह शो के नए संस्करण में पुराने और नए दर्शकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी. उनकी वापसी ने ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ की टीआरपी और चर्चा दोनों में नई ऊर्जा ला दी है.

यह भी पढ़ें: TRP Report Week 49: अनुपमा से छीन गई नंबर 1 की कुर्सी, इस रियलिटी शो ने पलटा पूरा गेम, टॉप 5 में मची सनसनी

The post शिल्पा शिंदे ने 10 साल बाद की वापसी, सेट पर स्वागत और टेंशन पर किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top