Hot News

Anupama Maha Twists: चॉल के पेपर्स रजनी के हाथ आने से छूट जाएंगे, भारती के गहनों को चुराएगी पाखी की बेटी, शाह हाउस का ये सदस्य जाएगा मुंबई

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, रजनी को बताती है कि हिंदुस्तानी, वरुण से शादी करने के लिए मान गई है. अनु, हिंदुस्तानी के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती है. वह कहती है कि रजनी ने उसकी बहुत मदद की है, जब वह पहली बार मुंबई आई थी तब. अनु कहती है कि वह हिंदुस्तानी के लिए कुछ भी कर सकती है. इसके बाद अनु, रजनी से अनुरोध करती है कि ये शादी वह चॉल में करवाना चाहती है. रजनी इसके लिए मान जाती है और अनु से पेपर्स पर शादी से पहले साइन लेने के लिए कहती है.

वरुण और हिंदुस्तानी की शादी में मुंबई जाने का फैसला करेगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु चॉल में सबको पेपर्स पर साइन पढ़कर करने के लिए कहते हैं. हालांकि चॉल वाले कहते हैं कि वह अनु पर पूरा भरोसा करते हैं और बिना पेपर्स पढ़े ही साइन कर देते हैं. दूसरी तरफ शाह हाउस में सबको पता चलता है कि अनु ने वरुण और हिंदुस्तानी की शादी फिक्स कर दी है. पाखी अपसेट हो जाती है और कहती है कि अनु, ईशानी की शादी रजनी के बेटे से फिक्स करवा सकती थी, लेकिन वह दूसरों का ज्यादा सोचती है. लीला इस शादी में शामिल होने के बारे में सोचती है.

हिंदुस्तानी के गहने और पैसे चुराएगी ईशानी

अनुपमा, रजनी को फोन पर बताती है कि सबने पेपर्स पर साइन कर लिया है. रजनी ये सुनकर खुश हो जाती है और चॉल को तोड़ने का सपना देखने लगती है. थोड़ी देर बाद रजनी को पता चलता है कि तावड़े के घर में आ लग गई और पेपर्स जल गए. रजनी ये जानकर आग बबूला हो जाती है और कहती है वह अनु से हार नहीं सकती. वरुण उसे शांत कराता है और पेपर्स दोबारा भेजने की बात कहता है. वरुण पूछता है कि उसने उसकी शादी हिंदुस्तानी से क्यों फिक्स करवाई. रजनी कहती है कि नेतृत्व में दिखावा जरूरी है और सब लोग उसकी तारीफ करेंगे ये जानकर कि उसने एक गरीब लड़की को अपनी बहू बनाया है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि हिंदुस्तानी को रजनी पैसे और गहने शगुन में देती है. ईशानी इन पैसों और जेवर को चुराने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ें– Anupama Twist: रजनी के घर की बहू बनेगी हिंदुस्तानी, दिवाकर बनेगा राही का आशिक, पराग की एक्स GF का राज जानेगा ये शख्स

The post Anupama Maha Twists: चॉल के पेपर्स रजनी के हाथ आने से छूट जाएंगे, हिंदुस्तानी के गहनों को चुराएगी पाखी की बेटी, शाह हाउस का ये सदस्य जाएगा मुंबई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top