Hot News

Capsicum Rice Recipe: रूटीन राइस खाकर हो चुके हैं बोर, तो ट्राई करें झटपट बनने वाली टेस्टी कैप्सिकम राइस

Capsicum Rice Recipe: बहुत सारे लोग डिनर में राइस खाना पसंद करते हैं लेकिन रोजाना एक जैसे चावल खाकर वो बोर हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें कुछ अलग किस्म की राइस खाने का मन करता है. आपका मन भी अगर एक ही राइस खाकर ऊब चुका है और कुछ अलग खाने का दिल कर रहा तो कैप्सिकम राइस (शिमला मिर्च पुलाव) है ना. यह बहुत ही स्वादिष्ट डिश है. शिशु इसे खूब चाव के साथ मजे लेकर खाते हैं. कैप्सिकम राइस को बनाना भी बहुत आसान है. एक बार आप डिनर में इस राइस को जरूर ट्राई करें. अब इसकी सिंपल वाली रेसिपी आपको बताते हैं.

कैप्सिकम राइस बनाने की सामग्री

  • पके चावल – 2 कप
  • शिमला मिर्च – 1
  • प्याज – 1
  • हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • मूंगफली दाने – 2 टेबलस्पून
  • चना दाल – 1/2 टी स्पून
  • उड़द दाल – 1/2 टी स्पून
  • राई – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • कढ़ी पत्ते – 8-10
  • धनिया खड़ा – 1 टी स्पून
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • तिल – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च सूखी – 4-5

इसे भी पढ़ें: Shalgam Bharta Recipe: इस सर्दी जरूर ट्राई करें स्वाद में लाजवाब शलगम का भर्ता

कैप्सिकम राइस बनाने का तरीका

  • इस राइस को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के लंबे-लंबे पतले टुकड़े कर लें.
  • फिर आप शिमला मिर्च के भी बारीक-बारीक टुकड़े काट लें.
  • अब आप एक कड़ाही में मूंगफली दाने डालकर उसे रोस्ट कर लें.
  • फिर एक-एक कर चना दाल, उड़द दाल, धनिया, जीरा और तिल डालकर धीमी आंच पर एक साथ भूनें.
  • अब आप कुछ सेकेंड के लिए लाल मिर्च डालकर भी भूनें.
  • अब सारे मसालों को ठंडा होने दें और उसके बाद सभी मसालों को मिक्सी में ब्लेंड कर लें.
  • अब एक कटोरी में मिश्रण को निकालकर अलग रख दें.
  • फिर आप एक कड़ाही में घी/तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें और फिर उसमें राई और कढ़ी पत्ते डालकर भूनें.
  • फिर इसमें कटा प्याज डाल कर भून लें.
  • फिर इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर भून लें.
  • इसके बाद आप गरम मसाला, हल्दी, तैयार किया गया मसाला पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी मिला लें और पकने दें.
  • फिर आप इसमें पके हुए राइस डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिलाएं और ढक कर 5 मिनट तक पकने दें.
  • अंत में धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिला लें.
  • लीजिए अब आपका स्वादिष्ट कैप्सिकम राइस बनकर तैयार हो चुका है.
  • इसे आप प्याज की स्लाइस, हरी धनिया पत्ती और नींबू रस डालकर सजा लें.
  • अब आप इसे गरमा गर्म सर्व कर लें.

इसे भी पढ़े: Karela Thepla Recipe: करेला देख कर नहीं बनाएंगे मुंह, एक बार ट्राई करें स्वादिष्ट करेला थेपला रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Yakhni Pulao Recipe: खाने का मजा होगा दोगुना, जब घर पर बनाएंगे लजीज यखनी पुलाव

The post Capsicum Rice Recipe: रूटीन राइस खाकर हो चुके हैं बोर, तो ट्राई करें झटपट बनने वाली टेस्टी कैप्सिकम राइस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top