Hot News

Bihar News: अफ्रीकी देश गिनी में दौड़ा मढौरा में बना रेल इंजन, पूर्व उद्योग मंत्री ने वीडियो शेयर कर क्या कहा?

Bihar News: सारण जिले का मढ़ौरा स्थित रेल इंजन कारखाना एक बार फिर वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है. इस कारखाने में बना रेल इंजन अफ्रीकी देश गिनी में दौड़ रहा है. इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों की तरफ से शेयर किये जा रहे हैं. इसी क्रम में झांझारपुर के विधायक और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी एक्स के जरिये वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की.

विधायक नीतीश मिश्रा ने क्या लिखा?

विधायक नीतीश मिश्रा ने लिखा, ‘अफ्रीकी देश गिनी में सफलतापूर्वक मढ़ौरा निर्मित लोकोमोटिव्स संचालित हो रहे हैं. मुझे इस वीडियो को देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई है कि पहली बार बिहार में बने रेल इंजन विश्व के किसी दूसरे देश में चल रहे हैं. सारण जिलान्तर्गत मढ़ौरा स्थित WLPL Marhowra Locomotive Plant (अमेरिकी कंपनी Wabtec और हिंदुस्तान प्रशासन के रेल मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम) में निर्मित लोकोमोटिव्स अफ्रीकी देश गिनी में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं.’

पीएम और सीएम की जमकर की तारीफ

विधायक नीतीश मिश्रा ने यह भी लिखा, ‘यह गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में “Make in India” से आगे बढ़कर “Make for the World” की दिशा में बिहार की धरती विश्व की प्रगति का इंजन बन रही है.’ इस तरह से नीतीश मिश्रा ने सोशल पोस्ट के जरिये खुशी जाहिर की.

पीएम मोदी ने किया था रेल इंजन को रवाना

मालूम हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी 20 जून 2025 को सारण दौरे पर पहुंचे थे. उसी दिन उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम के तहत मढ़ौरा में निर्मित रेल इंजनों की पहली खेप को अफ्रीकी देश गिनी के लिए रवाना किया था. इसके साथ ही 26 मई को गिनी देश के तीन मंत्री इस संयंत्र का दौरा कर चुके हैं. इसके बाद तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से 140 लोकोमोटिव इंजनों की आपूर्ति को लेकर एक बड़ा करार हुआ था, जिसे ‘कोमो डील’ नाम दिया गया.

Also Read: Bihar Bhumi: पटना में दाखिल-खारिज के लिये 36 प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट, रैयतों की बढ़ी टेंशन, अब क्या करना होगा?

The post Bihar News: अफ्रीकी देश गिनी में दौड़ा मढौरा में बना रेल इंजन, पूर्व उद्योग मंत्री ने वीडियो शेयर कर क्या कहा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top