Hot News

Bihar Weather: आज से चौथे दिन तक तेजी से बढ़ेगा तापमान, इस दिन से होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानें मौसम अपडेट

Bihar Weather: पटना में शनिवार से ठंडी हवाओं से कुछ राहत मिलने की संभावना है. आइएमडी के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों के बीच उच्चतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने के आसार हैं. पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में भी आंशिक इजाफे की संभावना है. हालांकि सुबह -शाम ठंडी हवाओं का असर कमोबेश महसूस होता रहेगा. आइएमडी का पूर्वानुमान है कि 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. हालांकि उसके असर को लेकर आइएमडी ने कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है.

राज्य में अभी न्यूनतम तापमान आठ से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इधर फरवरी माह में अभी तक एक भी मिलीमीटर बारिश नहीं हुई है. यह सामान्य से करीब 100 प्रतिशत कम है. सामान्य तौर पर इस अवधि तक 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती रही है.

19 फरवरी तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा

शुक्रवार को दिनभर 7.1 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. हवा के साथ उड़ रही धूल से राहगीरों को परेशानी हुई. वहीं छांव में बैठे लोगों को हवा से हल्की ठंड भी लगी. दोपहर का अधिकतम तापमान कम होकर 25.5 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा. शाम से लेकर सुबह तक ठंड बरकरार रही. हालांकि शीतलहर जैसे हालात अब नहीं बनेंगे.

मौसम साफ एवं शुष्क रहने की संभावना

हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15-19 फरवरी के मध्य जिले में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-85 प्रतिशत व दोपहर में 25-35 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में 04-06 किमी/घंटा की गति से पछिया एवं उसके बाद पूर्वा हवा चल सकती है. मौसम साफ एवं शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए परिपक्व राई-सरसों फसल की कटाई कर सकते हैं. आलू की अगात प्रभेद की तैयार फसलों की खुदाई कर लें.

Also Read: Bihar News: इंटर की परीक्षा देने शहर आयी नयी नवेली बहू हो गयी गायब, मुजफ्फरपुर से छात्रा समेत चार स्त्री फरार

The post Bihar Weather: आज से चौथे दिन तक तेजी से बढ़ेगा तापमान, इस दिन से होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानें मौसम अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top