Hot News

Video : चलती ट्रेन से गिरने लगी महिला, तभी दौड़ा टिकट चेकिंग स्टाफ, देखें फिर क्या हुआ

Video : सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Southern Railway ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– 20 दिसंबर 2025 को तांबरम स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ नितीश कुमार की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. बीच जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय एक स्त्री यात्री फिसल गई थी. नितीश कुमार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए स्त्री को संभाल लिया. उनकी तत्परता और जिम्मेदारी से यात्री सुरक्षित रही. यह घटना उनके कर्तव्यनिष्ठा, साहस और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है. आप भी देखें ये वीडियो.

ऐसे हादसे अक्सर देखने को मिलते हैं

सोशल मीडिया यूजर वीडियो देखकर रेलवे स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा–रेलवे कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा जरूर की जानी चाहिए. अब समय आ गया है कि रेलवे ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने की व्यवस्था करे. मैं नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करता हूं और ऐसे हादसे अक्सर देखने को मिलते हैं. यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: हाय रे मासूमियत, मॉल में पुतलों के पैर छूकर आशीर्वाद मांगती दिखी बच्ची, ये वायरल वीडियो छू लेगा आपका दिल

एक अन्य यूजर ने लिखा–इसका समाधान है ऑटोमैटिक दरवाजे लगाना. यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलती हुई ट्रेनों में अब तक दरवाजों की उचित व्यवस्था नहीं है. जब ट्रेन एक चलती हुई मशीन है, तो उसमें सुरक्षित दरवाजे होना बुनियादी जरूरत है. ऐसे में ऑटोमैटिक दरवाजों की व्यवस्था न होना यात्रियों की जान को जोखिम में डालता है.

The post Video : चलती ट्रेन से गिरने लगी स्त्री, तभी दौड़ा टिकट चेकिंग स्टाफ, देखें फिर क्या हुआ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top