Hot News

सिमरिया में झामुमो कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज

सिमरिया. उदयन पब्लिक स्कूल तेतरमोड़ में रविवार को झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज चंद्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए. मनोज चंद्रा ने कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्रमुखता के आधार पर दूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत करें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें. इसके बाद सभी ने वनभोज में विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रमन साहू, सचिव भूपेंद्र ठाकुर, प्रमुख रोहन साहू, जिप सदस्य देवनंदन साहू, कृष्णा साहू, सलीम अख्तर, पुरन राम, विनोद महतो, संदीप साहू , नमेधारी महतो, मालेश्वर साहू, सुरेश पंडित, प्रकाश कुमार, रवि वर्मा, राजेश यादव, खेमलाल साहू, मो नासिर समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सिमरिया में झामुमो कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top