Hot News

बिहार के इस जिले में 15000 लोगों का राशनकार्ड से कटेगा नाम, सख्त निर्देश जारी

Bihar Ration Card: केंद्र और राज्य प्रशासन का खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन को सही लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है. विभाग ने साफ निर्देश दिया है कि जो लोग इस योजना के हकदार नहीं हैं, उनके राशनकार्ड की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए.

क्या है वजह

मोतिहारी के करीब 15 हजार ऐसे राशनकार्ड धारकों का राशन रोक दिया गया है, जिन्होंने अब तक अपना आधार कार्ड राशनकार्ड से नहीं जोड़ा है. विभाग अब इन सभी राशनकार्ड धारकों का नाम सूची से हटाने की तैयारी में है.

विभाग के आदेश के बावजूद अभी तक सिर्फ 80 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों ने ही ई-केवाईसी पूरी कराई है. विभागीय जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर तक हर हाल में सभी राशनकार्ड धारकों का ई-केवाईसी पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

इतने लोगों ने अब तक नहीं कराया ई-केवाईसी

अनुमंडल के अरेराज, संग्रामपुर, पहाड़पुर और हरसिद्धि प्रखंड में कुल 5 लाख 40 हजार राशनकार्ड हैं. इनमें से अब तक एक लाख आठ हजार राशनकार्ड धारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है. इसके अलावा, विभाग ने चारों प्रखंडों में करीब 11 हजार आर्थिक रूप से सक्षम राशनकार्ड धारकों को चिन्हित किया है, जिनका राशनकार्ड रद्द करने के लिए सूची पोर्टल पर भेज दी गई है.

इस सूची में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी, 25 लाख रुपये से अधिक सालाना कारोबार करने वाले व्यवसायी, इनकम टैक्स देने वाले लोग, मीडियम और भारी वाहन के मालिक तथा बड़े जमीन मालिक शामिल हैं.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (Block Supply Officer) अंकित कुमार ने बताया कि अब तक 80 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि बाकी लोगों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, सभी 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

The post बिहार के इस जिले में 15000 लोगों का राशनकार्ड से कटेगा नाम, सख्त निर्देश जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top