गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोर्ट मोड़ स्थित आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम सह जिला नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन एवं एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह कंट्रोल रूम अब जिले की सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य कमांड सेंटर बनेगा. यहां से सभी महत्वपूर्ण पुलिस गतिविधियों की निगरानी की जाएगी. कंट्रोल रूम परिसर में निर्मित विशेष मॉनिटरिंग हॉल में शीघ्र ही बड़ी एलसीडी स्क्रीन स्थापित की जाएंगी. जिसके माध्यम से जिले के विभिन्न हिस्सों में लगे कैमरों की लाइव फीड पर सतत निगरानी रखी जायेगी.
24×7 निगरानी और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स
कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा. यहीं से सिटी हॉक्स बाइक पेट्रोलिंग, पीसीआर पेट्रोलिंग, डायल 112 आपातकालीन सेवा का संचालन किया जाएगा. यहां डीएसपी सीसीआर की तैनाती की गयी है.
जल्द लगेंगे ऑडियो युक्त सीसीटीवी कैमरे
एसएसपी ने बताया कि जिले के लगभग 350 प्रमुख एवं संवेदनशील स्थलों पर ऑडियो युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी. इसके अलावा महत्वपूर्ण मार्गों और चौराहों पर एएनपीआर ( ऑटोमेटिक नंबर पोर्टल रिकोकनाइजेशन ) कैमरे भी लगाये जायेंगे.
जल्द कई सुविधाएं बढ़ेंगे
पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में एक विशेष मॉनिटरिंग हॉल का निर्माण कराया गया है, जहां शीघ्र ही बड़ी एलसीडी स्क्रीन स्थापित की जाएंगी. इन स्क्रीन के माध्यम से जिले के विभिन्न हिस्सों में लगे कैमरों की लाइव फीड पर सतत निगरानी रखी जाएगी. इससे अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में पुलिस की कार्यक्षमता कई गुना बढ़ेगी.
The post Dhanbad News: जिले को मिला आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम, डीसी-एसएसपी ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

