Hot News

Ragi Puri Recipe: दही या आलू की सब्जी के साथ सर्व करें रागी पूरी, जानें बनाने का आसान तरीका 

Ragi Puri Recipe: रागी से बनी पूरी खाने में बहुत टेस्टी लगती है. इसे आप सुबह के नाश्ते या रात के खाने में सब्जी के साथ बनाकर परोस सकते हैं. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके आप रागी पूरी को आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर रागी पूरी बनाने की विधि. 

रागी पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रागी का आटा – 1 कप
  • गेहूं का आटा – आधा कप
  • नमक – स्वादानुसार 
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच (मोयन के लिए)
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • तलने के लिए तेल – जरूरत अनुसार 

रागी पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • रागी पूरी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में रागी का आटा लें. इसके बाद आप इसे नरम करने के लिए गेंहू का आटा मिलाएं. 
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा अजवाइन डालें. इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच तेल या घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जिससे पूरी कुरकुरी बनेगी. 
  • अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को अच्छे से गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो. आटा गूंथने के बाद इसे लगभग 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • जब आटा तैयार हो जाए, तब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब एक लोई लेकर बेलन से हल्के हाथ से पूरी बेलें. 
  • बेलते समय रागी का आटा थोड़ा टूटता है, इसलिए बेलते समय थोड़ा सूखा आटा लगाएं और धीरे-धीरे बेलें. 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो आप इसमें पूरी डालें और दोनों तरफ से सुनहरा रंग आने तक तलें. 
  • जब पूरी अच्छे से तल जाए, तो इसे निकालकर टिशू पेपर पर रखें. 
  • अब आपकी रागी पूरी बनकर तैयार है. इसे आप आलू की सब्जी, चटनी, दही या रायते के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े

The post Ragi Puri Recipe: दही या आलू की सब्जी के साथ सर्व करें रागी पूरी, जानें बनाने का आसान तरीका  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top