Hot News

Arijit Singh: अरिजीत सिंह के फैसले से भावुक हुए फैंस, विराट कोहली की पुरानी पोस्ट चर्चा में

Arijit Singh: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के ऐलान ने म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी हैरान कर दिया है. मंगलवार को जैसे ही अरिजीत ने यह फैसला शेयर किया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक पुराना ट्वीट अचानक वायरल हो गया, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अरिजीत के कितने बड़े फैन रहे हैं.

जब विराट ने खुले दिल से की थी तारीफ

अरिजीत के फैसले के बाद विराट कोहली का साल 2016 का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाने लगा. यह ट्वीट 26 जनवरी 2016 का है, जिसमें विराट ने लिखा था, “मैं शायद अरिजीत सिंह का सबसे बड़ा फैन हूं. उनकी आवाज और टैलेंट ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया है. सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं हैं.” इस पोस्ट के साथ विराट की अरिजीत के प्रति दीवानगी साफ झलकती है.

फोटो भी हुई वायरल

इतना ही नहीं, विराट और अरिजीत की एक पुरानी तस्वीर भी चर्चा में है. इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने लिखा था, “मेरे लिए यह एक प्योर फैनबॉय मोमेंट है. इतनी शानदार आवाज और इतना अच्छा इंसान. इस शख्स की आवाज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है.” इस पोस्ट ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया.

फैंस ने की विराट से तुलना

सोशल मीडिया यूजर्स ने अरिजीत के इस फैसले की तुलना विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास से भी की. एक यूजर ने लिखा, “अरिजीत म्यूजिक की दुनिया के विराट कोहली हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “दोनों ने अपने करियर के शिखर पर रहते हुए संन्यास लिया.” कुछ फैंस ने इसे मजाकिया अंदाज में भी लिया और हल्के-फुल्के कमेंट्स किए.

अरिजीत ने खुद दी वजहa

अरिजीत सिंह ने साफ किया है कि उनका फैसला सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग तक सीमित है. वह म्यूजिक को अलविदा नहीं कह रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब वह इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और अपनी खुद की कंपोजिशन पर फोकस करना चाहते हैं. अरिजीत ने यह भी कहा कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है, बल्कि वह काफी समय से इसके बारे में सोच रहे थे. उनका मानना है कि नए सिंगर्स को आगे आने का मौका मिलना चाहिए और खुद को नए संगीत के जरिए फिर से तलाशना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh: अरिजीत सिंह के फैसले पर भावुक हुए महेश भट्ट, बोले- कुछ कलाकार शोर से दूर चले जाते हैं

The post Arijit Singh: अरिजीत सिंह के फैसले से भावुक हुए फैंस, विराट कोहली की पुरानी पोस्ट चर्चा में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top