मुख्य बातें
Bengal Fire: कोलकाता. बंगाल में अग्निकांड की एक और घटना घटी है. आनंदपुर के नाज़िराबाद में लगी आग अभी बुझी भी नहीं थी कि लेकटाउन में भीषण आब की सूचना आ गयी. गुरुवार रात कोलकाता के लेक टाउन में एक बिरयानी की दुकान में आग लग गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. बताया जा रहा है कि आग रात करीब 9 बजे दुकान की चिमनी में लगी. इसके बाद पूरे दुकान में चारों ओर काला धुआं छा गया. दुकान के कर्मचारी और ग्राहक घबराकर बाहर आ गए.
रात करीब 9 बजे लगी आग
स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना दी. आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया और तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए जुट गईं. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया. दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. स्टोर के अंदर किसी के फंसे होने की जांच की जा रही है. अब तक किसी के हताहत होने की कोई समाचार नहीं है. उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या दुकान में आग बुझाने की व्यवस्था थी.
सप्ताह के अंदर दूसरी घटना
कोलकाता में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी अगलगी की घटना है. 25 जनवरी की रात को आनंदपुर में आग लग गई. 26 जनवरी की सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका. 12 दमकल इंजनों की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया. इस आगजनी की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया था कि 21 लोगों की जान गई है. मलबे से कम से कम 13 शव बरामद किए गए हैं. इसके अलावा, पुलिस स्टेशन की रिपोर्ट में 28 लोगों के लापता होने की बात दर्ज की गई है. इसी बीच शहर में एक और आग लग गई.
Also Read: Anandapur Fire: नाज़िराबाद में शुभेंदु अधिकारी का सनसनीखेज आरोप, बोले- फलों के पैकेटों में हो रही है मानव अंगों की तस्करी
The post बंगाल में फिर अगलगी, आनंदपुर के बाद अब लेकटाउन में हुआ हादसा appeared first on Naya Vichar.

