Hot News

नाराणयपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से गायब हो रहे हैं खिड़की-दरवाजे

निगरानी के अभाव में बदमाश प्रशासनी संपत्ति को पहुंचा रहे नुकसान प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थित पुराने प्रशासनी भवनों से खिड़की और दरवाजे चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इससे न सिर्फ प्रशासनी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ दिनों में एक के बाद एक भवनों के खिड़की-दरवाजे रात के अंधेरे में उखाड़कर अज्ञात चोर ले गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे रोकने के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय नागरिकों के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में कई पुराने प्रशासनी भवन हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग विभागों द्वारा किया जाता रहा है. इनमें से कई भवन अब जर्जर अवस्था में हैं, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं. लोगों ने बताया कि कई भवनों के खिड़की-दरवाजे पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जिससे भवनों की संरचना और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रहे हैं. खुले भवनों में रात के समय असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है. चोरी की घटनाएं बार-बार हो रही है, बावजूद न तो नियमित निगरानी की व्यवस्था की गई है और न ही रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाया गया है. परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव भी चोरों के लिए अवसर बना हुआ है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो भविष्य में और अधिक प्रशासनी संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है. इतना ही नहीं, प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधे की डालियां और लकड़ियां भी तोड़कर ले जाई जा रही है उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है. क्या कहते हैं सीओ सीओ ने कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में आया है. रात्रि के समय चौकीदार तैनात किये जायेंगे, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. -देवराज गुप्ता, सीओ, नारायणपुर

The post नाराणयपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से गायब हो रहे हैं खिड़की-दरवाजे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top