पत्थलगड्डा. प्रखंड के तेतरिया गांव में संचालित श्रीराम कृष्ण स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को मनाया गया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा जिला महामंत्री बासुदेव दांगी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक नाटक, नृत्य, इंग्लिश स्पीच प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. इस दौरान प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों गिनायीं. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाटक व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर आधारित नाटक रहा. बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाटक के माध्यम से बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या को गलत बताया. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे.
The post श्रीराम कृष्ण स्कूल के वार्षिकोत्सव पर नाटक का मंचन appeared first on Naya Vichar.

