Aaj Ka Dhanu Rashifal 31 January 2026: आज 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल चतुर्दशी तिथि के अवसर पर धनु राशि के लिए ग्रहों का विशेष चक्रव्यूह बन रहा है. आपकी राशि के स्वामी वक्री गुरु मिथुन राशि में चंद्रमा के साथ युति कर बौद्धिक लाभ दे रहे हैं, जबकि मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की ‘चतुर्ग्रही युति’ आपके संचित धन और वाणी को प्रभावित करेगी, इसके साथ ही शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में स्थित होकर आपके साहस, भाग्य और घरेलू सुख के बीच संतुलन बना रहे हैं.
धनु राशि: धन भाव में चारों ग्रहों की युति आर्थिक मजबूती देगी. सप्तम के गुरु-चंद्र साझेदारी में लाभ दिलाएंगे. शनि, राहु और केतु की स्थिति घर में मांगलिक कार्य का योग बनाएगी.
करियर-बिजनेस: धन भाव में बुध-शुक्र की उपस्थिति से बैंक बैलेंस बढ़ेगा. सप्तम गुरु-चंद्र बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्तों को मजबूती देंगे, जबकि मीन के शनि लंबी अवधि के निवेश का संकेत दे रहे हैं.
लव लाइफ: धन भाव के शुक्र-बुध प्रेम संबंधों में उपहारों का आदान-प्रदान कराएंगे. सप्तम के गुरु-चंद्र दांपत्य जीवन में खुशियां लाएंगे, जबकि राहु की स्थिति बाहरी दखल से बचने की सलाह देती है.
स्वास्थ्य: शनि की ढैय्या और राहु के प्रभाव से हड्डियों में कैल्शियम की कमी महसूस हो सकती है. गुरु का सहयोग रिकवरी में मदद करेगा.
सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें, कड़वा न बोलें.
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
ALSO READ:- Aaj Ka Panchang 31 January 2026: माघ चतुर्दशी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि शांति के उपाय
ALSO READ:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य!
The post Aaj Ka Dhanu Rashifal 31 January 2026: कुबेर भाव में ग्रहों का जमावड़ा कराएगा धन की वर्षा, पैतृक संपत्ति के विवादों का होगा अंत appeared first on Naya Vichar.

