Hot News

एपस्टीन फाइल्स में जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर के नाम का जिक्र; 2009 की एक फिल्म की आफ्टरपार्टी से जुड़ा

Epstein Files Mentions Zohran Mamdani’s mother Mira Nair: अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी जानकारी पब्लिक की गई है. अब इस ताजा खेप में एक ऐसा ईमेल सामने आया है जिसमें फिल्मकार मीरा नायर का ज़िक्र है. मीरा नायर न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी की मां हैं. यह ईमेल 2009 में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल आफ्टरपार्टी से जुड़ा बताया गया है. यह ईमेल बदनाम कारोबारी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े रिकॉर्ड्स की एक बड़ी सीरीज का हिस्सा है.

दस्तावेजों के अनुसार, यह ईमेल पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने 21 अक्टूबर 2009 को जेफ़्री एपस्टीन को भेजा था. इस संदेश में घिसलेन मैक्सवेल के न्यूयॉर्क स्थित टाउनहाउस में आयोजित एक आफ्टरपार्टी का ज़िक्र था. मैक्सवेल को बाद में सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़े अपराधों में दोषी ठहराया गया था. वह फिलहाल जेल में है और 20 साल के जेल की सजा काट रही है.

यह कार्यक्रम फिल्म Amelia की स्क्रीनिंग के बाद हुआ था, जो मीरा नायर द्वारा निर्देशित एक बायोपिक ड्रामा फिल्म थी. अपने ईमेल में सीगल ने लिखा, ‘अभी-अभी घिसलेन के टाउनहाउस से निकली… फिल्म की आफ्टर पार्टी.’ उन्होंने आगे लिखा, “बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस वहां थे… जीन पिगोजी, निर्देशक मीरा नायर… आदि. फिल्म को ठंडी प्रतिक्रिया मिली, हालांकि स्त्रीओं को यह कहीं ज्यादा पसंद आई…

इसके बाद सीगल ने अन्य उद्योग जगत के कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया, जिनमें वह शामिल होने वाली थीं. उन्होंने लिखा, हिलेरी स्वैंक और (रिचर्ड) गेयर ब्लूमिंगडेल्स के सस्ते स्पोर्ट्सवियर विभाग में एक बेवकूफी भरी पार्टी में हैं… बहुत अजीब. उन्होंने प्रमोशनल रणनीति पर और जानकारी जोड़ते हुए लिखा कि स्टूडियो ने स्टोर की तरफ से फ्री पार्टी और एक महीने तक विंडो डिस्प्ले का सहारा लिया… कल Wall Street 2 में जा रही हूं… आगे और भी. xoxo Peg.

मीरा नायर ने Amelia का निर्देशन किया था. यह फिल्म 2009 में रिलीज़ हुई थी. इसमें हिलेरी स्वैंक ने स्त्री पायलट अमेलिया इयरहार्ट की भूमिका निभाई थी और रिचर्ड गेयर ने उनके पति प्रकाशक जॉर्ज पटनम का किरदार निभाया था.

ताजा एपस्टीन फाइल्स में क्या शामिल है

डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने कहा कि न्याय विभाग ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े अपने नवीनतम खुलासे में 30 लाख से अधिक पन्नों के रिकॉर्ड जारी किए हैं. इसके साथ ही 2,000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं. विभाग की वेबसाइट पर डाले गए इन दस्तावेजों में वे रिकॉर्ड भी शामिल हैं, जिन्हें अधिकारियों ने दिसंबर में हुई शुरुआती रिलीज के समय रोके रखा था.

उस दौरान अतिरिक्त सामग्री की समीक्षा की जा रही थी और पीड़ितों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील जानकारी हटाई (रिडैक्ट) की जा रही थी. नई खेप में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं, जिनमें प्रिंस एंड्रयू का नाम भी है. इसके अलावा एपस्टीन और एलन मस्क सहित नेतृत्व, कारोबार और संस्कृति जगत के अन्य प्रमुख लोगों के बीच ईमेल बातचीत भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:- बिल गेट्स को रशियन गर्ल्स से हुआ था गुप्त रोग, पत्नी को दवा… एपस्टीन फाइल का खुलासा; कारोबारी ने बताया झूठा

ये भी पढ़ें:- एलन मस्क और एपस्टीन की सीक्रेट चैट लीक, प्राइवेट आइलैंड की वाइल्ड पार्टी में जाने की थी तैयारी

The post एपस्टीन फाइल्स में जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर के नाम का जिक्र; 2009 की एक फिल्म की आफ्टरपार्टी से जुड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top