Bihar Road Project: बिहार प्रशासन की तरफ से पटना में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. खासकर जेपी गंगा पथ के बनने से लोगों को खास सहूलियत मिल रही है. अब तो गंगा किनारे दीघा से दीदारगंज तक का सफर भी लोगों के लिए आसान हो गया है. हाल ही में 20.5 किलोमीटर लंबा जेपी गंगा पथ कंगन घाट के बाद अब पटना सिटी घाट से भी जुड़ गया है.
इस जगह पर तैयार हो रहा आरओबी
जेपी गंगा पथ के इस स्पैन के जुड़ने के बाद लोग अशोक राजपथ की जाम में फंसे बिना अपने गंतव्य की ओर से आसानी से जा सकते हैं. मारुफगंज को जोड़ने वाले रास्ते के पास सड़क के बीच एक बड़ा गोलंबर बनाया गया है. जल्द ही गोलंबर के आगे दक्षिण की ओर से अशोक राजपथ के ऊपर से एक नए आरओबी का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा. इससे लोग पटना साहिब रेलवे स्टेशन जाना भी आसान हो जाएगा.
यहां बनेगी फोरलेन सड़क
जेपी गंगा पथ को लेकर कई योजनाएं बनाई गई है. जानकारी के मुताबिक, बांस घाट के पास अशोक राजपथ से जेपी गंगा पथ को कनेक्ट करने के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है. इसके बनने से आयकर गोलंबर से मंदिरी नाला होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचना आसान हो जायेगा. यह सड़क फोरलेन होगी.
इसके निर्माण से बेली रोड से संपर्कता बढ़ जाएगी. बेली रोड से लोग मंदिरी नाला होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंच जायेंगे. साथ ही पीएमसीएच, गाय घाट, कंगन घाट, दीदारगंज सहित अन्य जगहों पर आने-जाने की सुविधा बढ़ जाएगी.
नई ग्रमीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी
ग्रामीण कार्य विभाग की सुलभ संपर्कता योजना के तहत ग्रामीण संपर्कता (Rural Connectivity) को और अधिक मजबूत करने के लिए राज्य के 24 जिलों में 73 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई है. इससे 24 जिलों में 515 करोड़ रुपये की लागत से 254.40 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण होगा.
ग्रामीण कार्य विभाग ने इन योजनाओं के जरिए राज्य के ग्रामीण इलाकों को जिले के महत्वपूर्ण जगहों से जोड़ने का अभियान शुरू किया है. इससे ग्रामीण संपर्कता को और अधिक आसान किया जा सकेगा.
Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला
The post Bihar Road Project: जेपी गंगा पथ से दीदारगंज तक फर्राटा भर रहीं गाड़ियां, इस जगह जल्द बनकर तैयार होगा ROB appeared first on Naya Vichar.

