Border 2: सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस देशभक्ति फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और सिनेमाघरों में लगातार अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है. आठ दिनों में मूवी ने अबतक 235.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस बीच सनी देओल ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है.
सनी देओल ने जताया फैंस का आभार
बॉर्डर 2 की इस शानदार सफलता के बाद सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बर्फीले पहाड़ों के बीच एक चट्टान पर बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में सनी देओल अपनी बॉर्डर 2 का मशहूर डायलॉग दोहराते हुए कहते हैं, “आवाज कहां तक गई? आपके दिलों तक. आपको मेरी बॉर्डर बहुत पसंद आई. थैंक यू वेरी मच. लव यू ऑल.” वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, मेरी, आपकी, हमारी बॉर्डर 2 को इतना प्यार देने के लिए, आप सबको बहुत.
इंडस्ट्री सेलेब्स का रिएक्शन
सनी देओल की इस पोस्ट पर उनके परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी प्यार लुटाया. उनके भाई बॉबी देओल और सौतेली बहन ईशा देओल ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए खुशी जाहिर की. सनी के बेटे करण देओल ने भी पोस्ट पर दिल वाला इमोजी शेयर किया. इसके अलावा अभिनेता राहुल देव ने रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ सनी को बधाई दी. फिल्म में सनी देओल की लव इंटरेस्ट का किरदार निभा रहीं मोना सिंह ने भी दिल वाले इमोजी शेयर कर फिल्म की सफलता पर खुशी जताई.
यह भी पढ़ें– Border 2 Box Office Collection Day 8: गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफिस में दिखा ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, आठवें दिन कमाए इतने करोड़
The post Border 2 की सफलता के बीच सनी देओल ने फिर दहाड़ा, फैंस से पूछा- आवाज कहां तक गई? appeared first on Naya Vichar.

