Hot News

1 से 3 फरवरी तक बारिश की संभावना, IMD की ओर से जारी किया गया अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 से 2 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ–साथ बर्फबारी हो सकती है. 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड में 1 से 3 फरवरी तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 और 2 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार से तीन दिन तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. 1 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. आकाश में बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

राजस्थान में बारिश के आसार

एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान में नजर आ सकता है. 1 और 2 फरवरी को उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है. कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम लेगा करवट, होगी बारिश, आया अलर्ट

3 फरवरी को झारखंड–बिहार में बारिश के आसार

झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने 3 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी को बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

बजट 2026 पर नया विचार की खास पेशकश

website template.jpg 7
1 से 3 फरवरी तक बारिश की संभावना, imd की ओर से जारी किया गया अलर्ट 9

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

The post 1 से 3 फरवरी तक बारिश की संभावना, IMD की ओर से जारी किया गया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top