Hot News

Matar Vada Recipe: ठंडी शाम की चाय के लिए स्पेशल मटर वड़ा, ऐसे करें तैयार 

Matar Vada Recipe: शाम का समय हो और चाय के साथ कुछ क्रिस्पी, स्वादिष्ट और स्नैक्स चाहिए, तो आप घर पर हरे मटर का वड़ा बना सकते हैं. सर्दियों के दिन में ठंडी शाम की चाय के साथ गरमा-गरम तैयार ये वड़ा खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है. कुछ सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घरवालों या मेहमानों के लिए टेस्टी मटर वड़ा बनाने की विधि. 

मटर का वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरी मटर – 1 कप (उबली हुई)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
  • जीरा – आधा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 

वड़ा बनाने के लिए 

  • बेसन – आधा कप 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

मटर का वड़ा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप हरे मटर को अच्छी तरह मसल लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, जीरा, काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर वड़ा बनाने के लिए गोल गोल आकार दें. 
  • अब एक कटोरी में बेसन लें, इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें. अब तैयार हुए हरे मटर के मिश्रण के गोल-गोल वड़े को बेसन के बैटर में डालकर गर्म तेल में तलें. 
  • इसे दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. अब तले हुए वड़े को पेपर टॉवल पर निकालें जिससे तेल निकल जाए. 
  • अब आप तैयार हुए हरे मटर के वड़े को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

WhatsApp Image 2026 01 31 at 2.09.51 PM 2
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें.

The post Matar Vada Recipe: ठंडी शाम की चाय के लिए स्पेशल मटर वड़ा, ऐसे करें तैयार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top